मैनपुरी, मार्च 24 -- मैनपुरी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से शहर में बढ़ते ई-रिक्शा और ई-ऑटो के संचालन को नियंत्रित करने, पार्किंग व्यवस्था सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति पर चर्चा की गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने एसडीएम को स्थलीय निरीक्षण कर उपयुक्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को क्रिटिकल कॉरिडोर के रूप में चिन्हित कर वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने और दुर्घटना विश्लेषण टीम को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। एक्सप्रेस-वे और प्रमुख मार्गों पर अवैध कटों को बंद करने के लिए मजबूत डिवाइडर, जाली और ...