रांची, अप्रैल 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। पृथ्वी दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पलाश सभागार, वन भवन, डोरंडा में-हमारी शक्ति, हमारा ग्रह थीम के तहत कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी दिवस केवल एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं है, बल्कि यह हमें पूरे वर्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते औद्योगिकीकरण और अनियंत्रित विकास के कारण वैश्विक तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है, जो भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। कहा-यदि तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस के भीतर नियंत्रित नहीं किया गया, तो इसके दूरगामी दुष्परिणाम सामने आएंगे। यह भी पढ़ें- योगदा सत्संग कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.