बहराइच, मार्च 22 -- तेजवापुर। बहराइच - सीतापुर हाईवे के रमपुरवा चौकी के निकट शनिवार को दोपहर में एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो कच्ची पटरी पर धंसते हुए पलटने हुआ। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ओवरलोड ट्रक के डगमगाने से पलटने की आशंका बन गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए जुगाड़ के सहारे ट्रक को किसी तरह रोक लिया। यदि ट्रक पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों की सूझबूझ और साहस से एक संभावित दुर्घटना टल गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। ट्रक सीधा करने को क्रेन मंगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...