हरदोई, दिसम्बर 11 -- कछौना। लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे पर शीतल पेय फैक्ट्री के निकट कोहरा होने से अचानक एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रहे दो अन्य लोडर भी आपस में टकरा गए। हादसे में सीतापुर के चालक की मौत की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। गुरुवार की सुबह पेप्सिको फैक्ट्री के निकट लखनऊ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। पीछे से आ रहे दो अन्य लोडर भी टकरा गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने रामपुर मथुरा सीतापुर निवासी लोडर चालक फुरकान को मृत घोषित कर दिया, जबकि आजम समेत दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.