उन्नाव, अप्रैल 21 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गोपीनाथपुरम के सामने एक अनियंत्रित लग्जरी कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई। डॉयल पुलिस ने घायल को इलाज के लिये भेजा है।अचलगंज के हड़हा निवासी तबरेज स्कूटी से मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मरहला चौराहे की ओ जा रहे थे। जैसे ही वह फोरलेन स्थित गोपीनाथपुरम के सामने पहुंचे तभी अनियंत्रित लग्जरी कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दुर्घटना की जानकारी डॉयल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा है। वहीं कार चालक मौके से भाग निकला। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर बताया जा रहा है कि दुर्घटना में युवक के दोनों पैर टूट गये हैं। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम...