बदायूं, मई 29 -- अनियंत्रित रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नगर के मध्य बदायूं-मेरठ हाईवे के जहांगीराबाद चौराहे पर हुआ। बदायूं की ओर से आ रही रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में बैठे मोहल्ला अकबराबाद निवासी रतन, चोब सिंह, राज कपूर, मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी अनुज और नयागंज निवासी टिंकू घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...