गंगापार, अप्रैल 24 -- थरवई क्षेत्र के सिगरामऊ गांव के पास हंडिया-कोखराज नेशनल हाईवे पर शुक्रवार भोर में चार बजे तरबूज लदा मैजिक अनियंत्रित होकर सामने जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप चालक शुभम पाल 22, निवासी भैरोपुर सिराथू कौशांबी, की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक का शव उसमें फंस गया। सूचना पर पहुंचे थानापुर चौकी प्रभारी अमरदेव सिंह एनएचआई के स्टाफ के सहयोग से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद यातायात बहाल कराया। पुलिस के मुताबिक चालक को नींद आने के कारण हादसा होने की आशंका...