मिर्जापुर, मई 1 -- हलिया। थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में शुक्रवार को अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ में टकराकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार 13 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। केवलझर गांव से विदाई कराकर वापस घर लौट रहे थे।

घायलों की पहचान क्षेत्र के गौरवा गांव निवासी संतोष केवलझर गांव अपनी बहन की विदाई कराने गए थे। बोलेरो में लगभग 14 लोग सवार थे। वें बहन की विदाई कराकर जैसे ही पिपरा बाजार के पास पहुंचे। तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में टकराकर पलट गई। बोलेरो पलटने से सवार 13 लोग जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया।

घायलों की स्थिति घायलों में बोलेरो चालक गौरवा गांव निवासी ...