बेगुसराय, अप्रैल 23 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा-हसनपुर पथ में गुरुवार की शाम कोरैय वार्ड पांच ईमली पोखर के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो ने रामचंद्र साहू के बांस बल्ला से घेरा हुआ बाड़ी के घेराबंदी को तोड़ते हुए उनके 16 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार तथा 21 वर्षीया पुत्री स्मिता कुमारी को कुचल दिया। दोनों को परिजन पीएचसी गढ़़पुरा इलाज के लिए ले गए। उसकी स्थिति गंभीर देख उसे बेगूसराय भेज दिया। बताया गया कि ठोकर मारने वाला चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। वहीं इस घटना के बाद पीछे से आ रही दूसरी बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गयी। ग्रामीणों ने उस गाड़ी को सड़क पर लगाकर रोड जाम कर दिया जिसे आवागमन ठप हो गया। सूचना पर गढ़़पुरा थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उसके बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

हिंदी हिन्दुस्त...