मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव के पास बीती रात अनियंत्रित बुलेट पुलिया से 35 फीट नीचे अदवा नहर में गिर गई। नहर में पानी कम होने से एक युवक के सिर में पत्थर से चोट लगी और उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी गंभीर रुप से जख्मी हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के हथेड़ा गांव निवासी अभिराज पाण्डेय के 24 वर्षीय पुत्र ऋतिक पाण्डेय उर्फ़ शुभम पाण्डेय मुंबई किसी प्राईवेट कंपनी में काम करते थे। वें लगभग डेढ़ माह पूर्व घर आए थे। ऋतिक अपने साथी गांव निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र के साथ दावत में गए थे। देर रात दावत से वापस अपने घर लौट रहे थे। वें जैसे ही बुलेट लेकर अहुगी कला गांव के पास पुलिया पर पहुंचे। तभी बुलेट के सामने अचानक मवेशी आ गया। मवेशी को बचान...