घाटशिला, अप्रैल 14 -- पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता जमशेदपुर मुख्य पथ पर तुड़ी पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित बाईक खड़े हायवा से टकराया। टक्कर से बाईक सवार पति पत्नी में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है। मिली जानकारी अनुसार जमशेदपुर बिरसानगर निवासी श्याम सिंह मुंडा (50) पत्नी संग बाईक से हाता से जमशेदपुर जा रहे थे। उनकी बाईक अनियंत्रित होकर तुड़ी पेट्रोल पंप के समीप खड़े हायवा (जेएच 05बीआर/6164) को टक्कर मारा। टक्कर से श्याम सिंह मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पत्नी भी जख्मी हुई। सूचना पाकर पोटका पुलिस घटनास्थल पहुंची एवं दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सक ने जांचोपरांत श्याम सिंह मुंडा को मृत घोषित कर दिया एवं जख्मी पत्नी का इलाज किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.