चंदौली, जनवरी 6 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़-मद्धुपुर मार्ग पर डूमरिया गांव के समीप सोमवारी की देर बाइक सवार युवक सड़क किनारे जंगल झाड़ी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कि रात में घना कोहरा होने के कारण घुमावदार सड़क पर आगे दिखाई नहीं देने से बाइक अनियंत्रित होकर जंगल झाड़ी में गिर गई। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चिकनी गांव निवासी 42 वर्षीय मोहन यादव जनपद सोनभद्र में अपनी रिश्तेदारी में गया था। सोमवार को रात्रि में करीब 10 बजे बाईक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान डूमरियां गांव के समीप सड़क पर घुमावदार मोड़ है, जहां कोहरे के चलते उसे आगे का रास्ता दिखाई नहीं दिया और अनियंत्रित होकर जंगल की झाड़ी में जा घुसा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ह...