मिर्जापुर, मार्च 2 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के धौरहा गांव में अनियंत्रित बाइक से गिरकर चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया है। सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव निवासी 28 वर्षीय विकेश तथा 26 वर्षीय लक्ष्मण तथा सोनभद्र निवासी 25 वर्षीय विकास व 27 वर्षीय दीपक अपने रिश्तेदार के घर धौरहा गांव आए थे। यहां से दो बाइक पर सवार होकर चारों युवक तेंदुआ कला जा रहे थे। जैसे ही गांव से बाहर निकले। तभी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ता से बचने में बाइक अनियंत्रित होकर साथ में चल रही दूसरी बाइक से टकरा गई। जिससे सड़क पर गिरने से बाइक सवार चारों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहंुची पुलिस ने एंबुलें...