बिजनौर, मार्च 27 -- भूतपुरी। नेशनल हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से किसी वाहन में घुस गई। हादसे में घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के रैफर कर दिया गया। गुरुवार को मुरादाबाद की तहसील ठाकुरद्वारा के गांव निर्मलपुर निवासी अक्षय पुत्र हरि सिंह बाइक द्वारा हरिद्वार जा रहा था। इस दौरान हरिद्वार-सितारगंज नेशनल हाईवे पर भूतपुरी के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। अनेक प्रयासों के बाबजूद काबू नहीं पाया जा सका तथा अनियंत्रित बाइक आगे जा रहे वाहन में जा घुसी। हादसे बाइक सवार घायल हो गया तथा घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों की मदद से उसको सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था के चलते उसको हायर सेंटर के रैफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.