आजमगढ़, मई 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा के पास गुरुवार की रात अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली के पोल तीन टुकड़े में टूट गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।अहरौला थाना क्षेत्र के मक्खापुर गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार और 24 वर्षीय अजय कुमार गुरुवार की रात करीब 10 बजे बाइक से जा रहे थे। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा के पास बाइक अनियंत्रित हो कर हाई टेंशन बिजली के पोल से टकरा गई। यह भी पढ़ें- मार्ग दुर्घटनाओं में युवक सहित दो की मौत टक्कर इतनी तेज थी कि पोल तीन टुकड़ में टूट गया। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।...