चतरा, मार्च 28 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा के पास गुरुवार की देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रोल निवासी सहदेव भुइयां के पुत्र गोल्डन और उनके बड़े भाई के साले हुलास कुमार (पिता सूरज भुइयां, ग्राम हांडे) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बालूभांग से अपने घर रोल लौट रहे थे। इसी दौरान जबड़ा के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गश्ती पर निकली सिमरिया पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तत्परता दिखाते हुए दोनों को सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद डॉ. अंकुर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर...