गुमला, फरवरी 21 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। विशुनपुर प्रखंडके गुरदरी थाना क्षेत्र के मरवई मोड़ के समीप शनिवार अपराहन में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान तिर्रा गुमला गांव निवासी 30 वर्षीय भावेश साहू के रूप में की गई है। घायल युवक 29 वर्षीय सुरेश साहू बताया गया है। जानकारी के अनुसार भावेश साहू अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। मरवई मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भावेश साहू को मृत घोषित कर दिया। घायल सुरेश साहू का इलाज जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.