गिरडीह, मई 4 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक्क के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में मामा और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तिसरी पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां पर दोनों मामा-भांजा का इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग घायलघटना का विवरण इस संबंध में बताया गया कि गावां प्रखंड के पटना गांव के निवासी इरफान अंसारी और पिहरा के इस्राफील अंसारी दोनों मामा-भांजा एक ही बाइक से गिरिडीह जा रहे थें। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर थम्भाचक्क के पास सड़क के किनारे स्थित आम के पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद इरफान अंसारी और इस्राफील अंसारी दोनों बाइक सहित मुख्य सड़क पर ही गिर गए। जिसके कारण इरफान अंसारी और इस्राफील अंसारी दोनों मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घायलों की स...