देवरिया, अप्रैल 14 -- बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत भवन के पास सोमवार को अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे उस पर सवार तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी पथरदेवा से मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया गया।सोमवार की शाम क्षेत्र के अहिरौली निवासी जनार्दन पुत्र बालखिला, रतन पुत्र रमाकांत और झोटल पुत्र दिलीप बाइक से जा रहे थे। इस बीच रामनगर पंचायत भवन के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा पहुंचाई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर, प्राथमिकी थानाध्यक्ष अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.