देवरिया, अप्रैल 14 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के डुमवलिया गांव के तीन युवक सोमवार को किसी कार्य से सलेमपुर बाजार करने बाइक से आए थे। वे तीनों एक साथ अपने गांव लौट रहे थे, तभी जमुआ नम्बर दो गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बाइक पर सवार तीनों युवकों को हल्की चोटें आईं।गनीमत रहीं कि तीनों युवक बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी सलेमपुर पर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉक्टर ने घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...