गाजीपुर, जून 1 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोटवां-लट्ठूडीह मार्ग पर कनुवान चट्टी के पास रविवार की रात को अनियंत्रित होने से बाइक पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से चोटिल बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी 20 वर्षीय शुभम कुमार की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक नरायनपुर निवासी प्रमोद यादव गंभीर रूप से चोटिल हो गए। परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शुभम कुमार दो भाइयों में बड़ा था। शुभम के पिता परमानंद कन्नौजिया दिल्ली में निजी कंपनी में काम करते हैं। घर पर केवल शुभम की मां मालती देवी अपने दोनों पुत्रों शुभम कुमार और शिवम उर्फ छोटू के साथ घर पर रहती हैं। शुभम कुमार गोविंदपुर (गोबिनापुर) स्थित दुकान पर कपड़ा प्रेस करने के अलावा किराए पर बैटरी वाली टोटो से भाड़ा कमाकर परिवार की मदद करता था। रविवार की देर रात शुभम...