प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सांगीपुर थाना क्षेत्र के भैंसना निवासी 24 वर्षीय राजू कोरी पुत्र बबलू सोमवार को अपने दो अन्य साथियों कुमुद और प्रमोद के साथ एक ही बाइक से पड़ोसी अमेठी के कालिकन धाम दर्शन करने जा रहे थे। दोपहर में करीब एक बजे अमेठी के थाना संग्रामपुर के अंतर्गत धानापुर-विशेषरगंज मार्ग पर पूरे तालुकदार के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में राजू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी संग्रामपुर लाया गया जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई एक बहन के बीच तीसरे नंबर का था। मृतक के शव का परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। थाना संग्रामपुर प्रभारी सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.