बलिया, जनवरी 2 -- हल्दी, हिन्दुस्तान संवाद। हल्दी-सहतवार मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक को नाजुक स्थिति में वाराणसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी 32 वर्षीय अन्नू तिवारी और 30 वर्षीय राहुल तिवारी गुरुवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे हल्दी जा रहे थे। सुल्तानपुर गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने अन्नू को मृत घोषित कर दिया। राहुल को नाजुक स्थिति में वाराणसी में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय...