महाराजगंज, अप्रैल 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र के बहदुरी बाजार में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने से एक हादसा हो गया है। एक अनियंत्रित बाइक चालक ने सड़क किनारे फल का ठेला ले जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और ठेले के परखच्चे उड़ गए हैं। महिला को लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक चालक तेज गति में आ रहा था और नियंत्रण खो बैठा। इससे उसकी सीधे महिला के ठेले में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और आसपास अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग...