पाकुड़, मार्च 21 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल बाईपास सड़क पर गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर निवासी मीर कासिम अंसारी के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक था। मिली जानकारी के अनुसार, मीर कासिम अंसारी अपनी बाइक से वापस अपने घर रामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान शहरकोल बाईपास स्थित मटिया पहाड़ी लिंक रोड के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों के लिखित अनुरोध और कानूनी औपचारिकताओं के बाद,...