अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल
लातेहार, अप्रैल 18 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान रोनहे गांव निवासी प्रवीण उरांव एवं इचाक लवागड़ा निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से बारियातू बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उच्च विद्यालय के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक दीपक कुमार द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल, गंभीर यह भी पढ़ें- बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.