पाकुड़, मार्च 30 -- अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग जख्मी लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता।सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धर्मपुर-सिमलोंग मुख्य सड़क कदवा गांव के समीप रविवार को अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझलेडीह गांव निवासी सामु सोरेन 17 वर्ष, शिव कर्मकार 18 वर्ष और कारू बेसरा 17 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर बरहेट की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान ओपी क्षेत्र के कदवा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सूचना सिमलोंग पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को तत्काल ...