रुद्रपुर, मार्च 14 -- सितारगंज, संवाददाता। पोते के साथ बाजार जा रहे बुजुर्ग की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि उसका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। शक्तिफार्म के गांव पिपलिया निवासी 70 वर्षीय बचन सिंह शनिवार को बाइक से अपने पोते रंगलाल सिंह के साथ गांव निर्मलनगर स्थित बाजार जा रहे थे। रास्ते में एक मोड़ पर बने गड्ढे में पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और मकान की दीवार से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से दोनों को उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने बचन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पोते रंगलाल का इलाज चल रहा है। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.