आगरा, फरवरी 15 -- कासगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के नदरई गेट इलाके में अनियंत्रित बाइक दीवार से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दो घायलों को रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र लेकर चले गए। परिजनों के मुताबिक कल्याण सिंह पुत्र हरी सिंह, विकास पुत्र मनवीर, वीरेश पुत्र राम सनेही लहरा घाट से कांवड में गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए एटा गए थे। जलाभिषेक करने के बाद तीनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे कासगंज शहर के नदरई गेट इलाके में काली नदी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। दुर्घटना में तीनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार को जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना ...