बहराइच, मार्च 11 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। सुजौली बिछिया मार्ग के कारीकोट चौराहे के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में जा भिड़ी। जिसके चलते एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सुजौली पीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया। वहां एक और युवक की मौत हो गई। घायल को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। सुजौली थाने के बिशुनापुर गांव से एक बारात सुजौली के भैसाही में आई थी। विसुनापुर गांव से ही बारात में में शामिल होने बाइक से अमरेश पुत्र लच्छीराम,अमर पुत्र सुब्बा और सुधांशु पुत्र परशुराम जा रहे थे। कारीकोट चौराहे के पास स्थित मीना रिसोर्ट के आसपास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसके चलते अमरेश पुत्र लच्छीराम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.