घाटशिला, जून 21 -- चाकुलिया। चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया- शिशाखून मुख्य सड़क पर चालुनिया गांव के पास शनिवार को बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालुनिया पंचायत के केंदाडांगरी गांव के 36 वर्षीय तापस महापात्र नामक युवक की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक तापस महापात्र बाइक से पश्चिम बंगाल के सिलदा गया था। वहां से आने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गयी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक वह जख्मी हालत में ही पड़ा रहा। इससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पिक अप वैन से उसे चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यह भी पढ़ें- इलाज के दौरान जख्मी की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम यहां डॉ आरएन शर्मा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी ह...