गिरडीह, जनवरी 30 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां-सतगावां पथ पर केंदुआडीह मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवक घायल हो गये। जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। घायलों में गावां निवासी राहुल कुमार 17 वर्ष पिता महावीर तुरी, पीयूष कुमार 18 वर्ष पिता राजू तुरी और पंकज कुमार 18 वर्ष पिता महादेव तुरी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक पर सवार होकर जोड़ासिमर जा रहे थे। इसी बीच केंदुआडीह मोड़ के पास हाइवा के चकमा देने से सभी सड़क किनारे खेत में जा गिरा। घटना में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गये। जिसे 108 एम्बुलेंस के सहयोग से गावां अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक डॉ. काजिम खान के अनुसार पीयूष की जांघ की हड्डी टूट गयी है। बाकी अन्य युवकों को भी चोट आई है। घटना की सूचना पर कांग्रेस ...