रायबरेली, जून 3 -- बछरावां। बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के गढ़ ततरहिया का पुरवा गांव के रहने वाले नंदकिशोर (55) पुत्र रामपाल और रामसागर (60) पुत्र मथुरा बाइक से डलमऊ स्थित श्मशान घाट में अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे। इसी बीच लालगंज-बछरावां मार्ग पर थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक को ओवरटेक करते हुए समय बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बुजुर्ग बाइक समेत खाई में गिर गए। इससे चपेट में आकर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। इसमें रामसागर की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...