श्रावस्ती, जून 19 -- जमुनहा,संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी गांव निवासी पूसू चौहान (32) पुत्र राम गोपाल चौहान व रहिश मनिहार (20) पुत्र पप्पू गुरुवार देर शाम किसी कार्यक्रम में जमुनहा आया था। नशे की हालत में दोनों रिस्तेदारी ग्राम लालबोझा को जा रहे थे इस दौरान सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर जमुनहा चौकी प्रभारी सत्यजीत राय मौक़े पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। जहां डाक्टर ने दोनो को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया है जहां पर पूसू चौहान की हालात नाजुक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- विद्युत पोल से टकराई बाइक, दो सवार गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...