धनबाद, मार्च 30 -- जोड़ापोखर। थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में शनिवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब तीनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में अविनाश नामक युवक को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। वहीं, दूसरे युवक शिवम की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है। तीसरे युवक को भी मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.