मोतिहारी, मार्च 12 -- पताही। पताही थाना क्षेत्र के नोनफरवा में बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित बाइक की ठोकर से सड़क किनारे खडे बाइक चालक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल राजमिस्त्री नोनफरवा निवासी राजेंद्र पंडित का पुत्र संजय पंडित है। वह सुबह अपने घर से बाइक से काम पर जाने के लिए निकला था। गांव के ललन तिवारी के घर के पास सड़क किनारे बाइक रोक कर खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसी बीच ठोकर मारने वाला बाइक चालक अपनी गाड़ी वही छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने टक्कर मारने वाले बाइक को जब्त कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.