गंगापार, दिसम्बर 8 -- मांडा। अनियंत्रित बाइक के टक्कर से घायल युवक को एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया। पीड़ित के चाचा के तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के चकडीहा गांव निवासी बुंदेल प्रसाद पुत्र राम प्यारे ने थाने में तहरीर दी कि उनका भतीजा अमित कुमार रविवार को चकडीहा गांव के सामने मांडा खास-मांडा रोड मार्ग पर खड़ा था। उसी समय एक अज्ञात बुलेट बाइक सवार आया और अमित को टक्कर मार दिया। घायल को सीएचसी मांडा ले जाया गया, लेकिन चोट अधिक होने के कारण सीएचसी प्राथमिक उपचार के बाद इलाज हेतु यसआरयन प्रयागराज भेजा गया। युवक का यसआरयन प्रयागराज में इलाज जारी है। तहरीर पर आरोपी अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...