गंगापार, अप्रैल 30 -- अमोरा गांव में बुधवार की देर शाम घर के पास खेल रहा 12 वर्षीय बच्चा अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद ले आए जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाकाई पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हंडिया कोतवाली क्षेत्र के अमोरा गांव निवासी नमन वर्मा पुत्र प्रदीप कुमार वर्मा बीते बुधवार की देर शाम घर के सामने खेल रहा था। गांव के रहने वाले एक युवक ने अनियंत्रित बाइक से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे खून से लथपथ होकर चीखने लगा। परिजनो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर मृतक की मां आरती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में दूसरे नम्बर का था। मृतक पंडित राम दे...