अररिया, अप्रैल 22 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सोमवार की देर रात मधुबनी जिले के भटोरा पंचायत स्थित जमानिया टोला के समीप बाइक की चपेट में आने से जोगबनी छोटी मस्जिद मोहल्ला वार्ड आठ निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक इस्लाम शेख उर्फ़ मुशा चाचा एक शादी समारोह में शामिल होने छोटी मस्जिद जोगबनी से मधुबनी गये थे। घटना उस वक्त हुई जब वहां हल्दी रस्म का दौर चल रहा था। इस्लाम और कुछ लोग वही दरवाजे जो सड़क किनारे घर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने नियंत्रण खो दिया और सीधे वहां बैठे लोगों को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बेकाबू बाइक ने सड़क किनारे बैठे मेहमानों को रौंदा, एक की मौत हादसे में कई लोग घायल हो गए। गंभीर अवस्था में मुशा चाचा को आनन-फानन में इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ...