लखीमपुरखीरी, मई 4 -- पढ़ुआ थाना क्षेत्र के सिसैया गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक कार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नौगावा निवासी अनिल अपनी मोटरसाइकिल से ढखेरवा चौराहा की ओर जा रहे था। जैसे ही वह सिसैया गांव के पास पहुंचे अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। अनिल सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ढखेरवा चौकी इंचार्ज पुष्कर वर्मा ने घायल युवक को तत्काल सीएचसी रमियाबेहड़ भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...