अनियंत्रित बस साहेब बांध पुलिया से टकराई, बाल -बाल बचे यात्री
जमशेदपुर, मई 15 -- पटमदा : पश्चिम बंगाल के रानीबांध (बांकुड़ा) से बलरामपुर माइतीडीह लौट रही एक यात्री बस शुक्रवार अहले सुबह करीब पांच बजे बांगुड़दा स्थित साहेब बांध पुलिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में सवार करीब 50 से अधिक यात्री सुरक्षित बच गए जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।स्थानीय लोगों के अनुसार बस एक शादी समारोह से लौट रही थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जा टकराई। दुर्घटना में बस के साथ-साथ पुलिया को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही कमलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू करते हुए बस को अपने कब्जे में ले लिया। हादसा बोराहभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पर हुआ। घटनास्थल पर मौजूद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.