चंदौली, जून 16 -- चंदौली। सदर कोतवाली के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान एक ट्रक और अनियंत्रित बस डिवाडर से टकरा गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के जुटे लोगों ने तत्काल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी से यात्रियों भरकर बस चालक बिहार लेकर जा रहा था। इस बीच सदर कोतवाली के पास नेशनल हाईवे पर बस अनियंत्रित हो गई। तभी मुगलसराय से कचहरी की ओर जा रहे बाइक सवार अलीनगर थाना क्षेत्र के रैना गांव निवासी 27 वर्षीय प्रियांशू और मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुज गांव निवासी 30 वर्षीय प्रमोद रावत उसकी चपेट में आ गए। घटना ...