गंगापार, मार्च 3 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालगोपालगंज-जेठवारा मार्ग पर मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित महानगर बस ने सड़क किनारे खड़ी नगर पंचायत की कूड़ा ढोने वाली ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी कूड़ा गाड़ी को सड़क के किनारे सुरक्षित खड़ा कर पास में ही नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर खड़ी ई-रिक्शा से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई कर्मचारी गाड़ी के अंदर या बिल्कुल पास मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.