लखीमपुरखीरी, मई 10 -- पसगवां थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के सामने पिकअप में शनिवार को एक अनियंत्रित बाइक पीछे से टकरा गई, जिसमे बाइक चालक मदन कुमार (35) पुत्र रामप्रसाद निवासी कोरिगावां थाना पिहानी जिला हरदोई घायल हो गया। मदन ने बताया वह जेबीगंज बाजार करने या रहा था, तभी रास्ते मे हादसा हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर स्थानीय जेबीगंज चौकी पुलिस ने पहुंच कर घायल को एम्बुलेंस से पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालात नाजुक होने पर स्थानीय उपचार के साथ घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल- पेज-3 यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल, रेफर यह भी पढ़ें- सुपौल : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, हायर सेंटर रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...