हजारीबाग, मार्च 20 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडडी थाना क्षेत्र के हरहद गांव के पास शुक्रवार की दोपहर एक पिकअप मालवाहक अनियंत्रित होकर खाई में पलट जाता। लेकिन मालवाहक वाहन के पिछले चक्का के लोहे के डिवाइडर में फस जाने के कारण एक बड़ी दुर्घटना होने से बची । वाहन दुघर्टना के बाद चालक वाहन को छोड़कर भाग गया । बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल नंबर डब्ल्यू बी 87 - 0788 जो खाली था वह पिकअप मालवाहक वाहन चतरा से हजारीबाग की ओर जा रहा था । इसी बीच हरहद गांव के पास एक तीखी मोड़ में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाता लेकिन लोहे के डिवाइडर होने के कारण उसका पिछला चक्का फंस गया और वाहन निचे गिरने के बजाय लटक गया । जबकि सड़क के नीचे खाई में लोग मकान बनाकर रह रहे थे । दुघर्टना ग्रस्त वाहन का चक्का अगर फंसकर लटकता नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी ।...