सोनभद्र, अप्रैल 29 -- ​दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटौन्धी गांव में बुधवार को अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराने से चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायल पिकअप सवार 22 वर्षीय बृजकेश्वर पुत्र सोमारू और 11 वर्षीय संतोष पुत्र रघुराज निवासी कटौंधी दुद्धी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...