भागलपुर, मई 7 -- मानसही से अजय कुमार गुप्ता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृत बच्ची की पहचान नवीन सिंह की पुत्री श्रेया सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि श्रेया अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह सड़क की ओर चली गई। तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप चालक की पहचान गांव के ही राम शोभित सिंह के पुत्र मोहन सिंह के रूप में की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। मासू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.