अनियंत्रित पिकअप ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, दोनों वाहन पलटे
मैनपुरी, जून 21 -- इटावा-बेवर मुख्य मार्ग पर स्थित कुसुम गार्डन के निकट रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पार्किंग क्षेत्र में खड़ी स्कॉर्पियो कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पलट गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लिया है। मध्य प्रदेश के जिला भिंड पिनाहट रोड, होसैतपुरा निवासी पिकअप चालक जंगजीत पुत्र प्रभूदयाल भाड़ा लेकर बेवर की ओर जा रहा था। रास्ते में उसने पिकअप में कुछ सवारियां भी बैठा ली थीं, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। वाहन में कूलर, बक्से और गृहस्थी का सामान लोड था। जैसे ही पिकअप कुसुम गार्डन के पास पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई और वहां खड़ी ब्रजेश मिश्रा की स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.