मैनपुरी, मार्च 15 -- जनपद के कुसमरा चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ऑटो चालक की जान चली गई। तेज रफ्तार आलू लदी पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने ऑटो चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी 40 वर्षीय मिलाप सिंह पुत्र हरिराम ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार सुबह लगभग 7 बजे, वे रामनगर क्षेत्र में सवारियों को उनके गंतव्य पर छोड़ने के बाद पास के ही एक पंप पर सीएनजी भरवाने जा रहे थे। जैसे ही मिलाप सिंह पंप के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार आलू लदी पिकअप ने उनके ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे ...