सोनभद्र, अप्रैल 25 -- करमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांड़ी व मदैनियां गांव के बीच घोरावल राजवाहा में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना में पिकअप चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। बताया जाता है कि चालक वाहन को लेकर करमा बाजार की तरफ जा रहा था। रेलवे क्रासिंग बन्द होने की वजह से आगे जा नहीं सका। वाहन को पिछे करते समय अनियंत्रित होकर वाहन नहर में चला गया, जिससे चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक चालक के नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- टेंपो चालक ने ट्रक में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, 10 घायल-पेज-3 लीड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.